भूगोल [ संपादित करें ] मनाली 32.16°N 77.10°E [5] पर अवस्थित है। यह शहर 1,800 मी॰ (5,900 फीट) से ऊपरी "प्राचीन मनाली" भाग, 2,000 मी॰ (6,600 फीट) की ऊंचाई तक फैला हुआ है। जनसांख्यिकी [ संपादित करें ] 2001 के अनुसार भारतीय जनगणना [6] के अनुसार मनाली की जनसंख्या 6265 थी। आबादी का 64% पुरुष और 36% महिलाएं हैं। मनाली की औसत साक्षरता दर 74% है, जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से ज्यादा है: पुरुष साक्षरता 80% और महिला साक्षरता 63% है। मनाली में जनसंख्या का 9% भाग 6 वर्ष की आयु से कम हैं। मौसम (जलवायु) [ संपादित करें ] मनाली का मौसम जाड़े में प्रबल रूप से ठंडा और गर्मी के दिनों में हल्का ठंडा रहता है। तापक्रम की सीमा वर्ष भर 4 °से. (39 °फ़ै) से 20 °से. (68 °फ़ै) रहती हैं। गर्मी के दिनों में औसत तापमान 04 °से. (39 °फ़ै) और 15 °से. (59 °फ़ै), तथा जाड़े के दिनों में −15 °से. (5 °फ़ै) से 05 °से. (41 °फ़ै) के बीच रहता है। मासिक वर्षा (बर्फ़बारी/बारिश) नवंबर में 24 मि॰मी॰ (0.079...
Comments
Post a Comment